ARUANBH RATURI.JANSWAR.COM

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन।

टिहरी 21अप्रैल 2024:- उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के तत्वाधान में दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप 2024 का आयोजन किया जाएगा।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता का दिनांक 22 अप्रैल, 2024 को प्रातः 09 बजे कोटी कॉलोनी ग्राउंड नई टिहरी में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा शुभारंभ किया जायेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एस एस राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न स्थान से 105 प्रतिभागियों द्वारा अपना पंजीकरण करवाया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन मंत्रा के सहयोग से क्या जा रहा है। टिहरी में विगत एक साल से उत्तराखंड के स्थानीय बच्चों को पैराग्लाइडिंग के ट्रेनिंग प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं, जिसमें पैराग्लाइडिंग के पी-1, पी-2, पी-3, पी-4 की ट्रेनिंग करवाई जा गई है। पहली बार उत्तराखंड के स्थानीय प्रतिभागियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा रहा है।

पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता में विजेताओं हेतु 01 लाख, 75 हजार और 50 हजार का प्राइज मनी रखा गया है। इस मौके पर समस्त मीडिया बंधु सादर आमंत्रित हैं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!