arunabh raturi.janswar.com

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में नशे के प्रति जागरूकता को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य विभागों की ई-प्लेज, मेडिकल स्टोरों पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के निरीक्षण की कार्यवाही की सराहना की। वहीं पुलिस राजस्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों को भांग की खेती पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

पौड़ी:- शुक्रवार को एनआईसी में आयोजित एनकॉर्ड की बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों  को कोटपा के तहत की जाने वाली चालानी कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालयों में शिक्षणरत्त लगभग 47 हजार छात्रों में से 36 हजार 500 से अधिक छात्रों को नशे के प्रति जागरूकता अभियान के तहत ई-प्लेज दिलाकर 70% का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने शेष छात्रों को नशे के प्रति इस जागरूकता अभियान के तहत जागरूक करने के निर्देश दिए हैं । जनपद क्षेत्र अंतर्गत वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा 244 मेडिकल स्टोरो के निरीक्षण के दौरान 22 मेडिकल स्टोरों पर स्टोर स्वामी की जगह उनके कर्मचारी पाए गए जबकि 3 मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी नहीं पाए गए। सतपुली के एक मेडिकल स्टोर का अन्हाइजेनिक दवाओं को रखने पर लाइसेंस कैंसल करने की कार्यवाही की जा रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अवैध बिना लाइसेंस के चलाये जा रहे मेडिकल स्टोर को बंद करवाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल स्टोरों की जांच की प्रगति पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व वरिष्ठ औषधि निरीक्षक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि आगामी बैठक से पूर्व नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार के अंतर्गत मेडिकल स्टोरो का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

बैठक में वीसी के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह व एनआईसी कक्ष में  सीओ कोटद्वार वैभव सैनी, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी  नागेंद्र बर्तवाल, डॉ. आशीष गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!