Arunabh raturi.janswar.com

डीएम ने पढाया अधिकारियों को पाठ, निर्माण कार्यों से पूर्व बताना होता है डंपिंग जोन का स्थान, वर्क टाइम एंड ड्यूरेशन, इंजीनियरिंग की पढाई का है यह बेसिक सबक।

  • अपनी मर्जी नहीं डाल सकते कहीं भी मलबा, और ना ही अनिश्चितलीन हो सकती है सड़क खुदान, जनमानस को असुविधा
  •  निर्माण प्रोजेक्ट्स के लिए सड़क कटिंग की अनुमति हेतु आधी-अधूरी तैयारी से आने वाले विभागों को डीएम ने लगाई कड़ी फटकार।
  • चेतावनीः जनपद में बिना अनुमति तथा अनुमति से अधिक सड़क खुवाई करने पर होगी अपराधिक कार्यवाही,जनमानस की समस्या/सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए डीएम के सख्त निर्देश।
  •  निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में करना होगा पूर्ण, अनिश्चित काल के लिए नही कर सकते आवागमन बाधित, आमजन को परेशान डीएम।
  • जो विभाग नहीं थे तैयारी के साथ रोक दिए उनके सभी काम, कहां मौके पर ही दूंगा निर्णय यदि आप है तैयार।

देहरादून:-  जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्माण कार्यों हेतु अनुमति मौके पर ही दिये जाने हेतु एक ही टेबल पर निर्णय की व्यवस्था बनाई गई है ताकि निर्माण कार्य बाधित न हों तथा निर्माण हेतु बार-2 सड़क न खोदी जाए। इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के देहरादून क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों पर रोड कटिंग की अनुमति के सम्बन्ध में ऋषिपर्णा सभागार में सम्बन्धित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक ली।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों हेतु खोदी गई सड़क को समय नहीं किया जाता है, जिससे जनमानस को समस्या होती है तथा बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिस पर उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अनुमति से अधिक तथा बिना अनुमति के सड़क कटिंग करने पर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बैठक में निर्माण कार्यों हेतु आधी-अधूरी तैयारी से आए पेयजल निगम, यूपीसीएल, यूयूएसडीए के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने फटकार लगाई।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!