(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

देहरादून के ऋषिकेश में महिला और उसके पति पर धारदार हथियार से हमला, मामला दर्ज।

कोतवाली ऋषिकेश:- दिनांक 14/03/2025 को शिकायतकर्ता श्रीमति ममता रावत पत्नी श्री आशीष रावत निवासी भल्ला फार्म 20 न0 श्यामपुर तहसील ऋषिकेश, जिला देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 14-03-2025 को उनके पड़ोसी व कुछ अन्य लोगों द्वारा उनके घऱ में घुसकर उनके व उनके पति के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर तत्काल धारा 109(1)/191(2)/333 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 05 अभियुक्तो को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!