(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

बड़ेथ नामक स्थान पर मकान में लगी आग को SDRF ने किया काबू।

जनपद बागेश्वर:- आज दिनांक 17 मार्च 2025 को प्रातःजिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर के माध्यम से SDRF टीम को सूचित किया गया कि बडेंथ नामक स्थान पर एक मकान में आग लग गई है तथा अन्य मकानों को भी आग से खतरा है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट कपकोट से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस, फायर सर्विस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों द्वारा मकान से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर दो मकानों में लगी आग को बुझा दिया गया। किसी प्रकार की कोई जन हानि तथा पशु हानि नहीं हुई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!