(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

जिलाधिकारी ने किया रामलीला मैदान का निरीक्षण, कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा।

पौड़ी:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 23 मार्च को सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

डॉ. चौहान ने लोनिवि के अधिकारियों को टेंट, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्टॉल के लिए टेंट, फ्लेक्स सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी करने को कहा। उन्होंने बहुद्देशीय व स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और कार्यक्रम में आने वाले लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी विभागों को समय पर कार्यक्रम स्थल पर स्टॉल लगाने को कहा।
मौके पर अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सेमवाल व अधिकारी उपस्थित थे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!