(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

गढ़वाल मंडल कार्यालय में ध्वजारोहण, वीर शहीदों के बलिदान को किया स्मरण।

पौड़ी:- 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुक्त गढ़वाल कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का उल्लास मनाया।

अपर आयुक्त ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह दिन उन महान विभूतियों और वीर सपूतों को नमन करने का है जिन्होंने आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के प्रत्येक चरण में गढ़वाल सहित देशभर के लोगों ने साहस, त्याग और समर्पण का परिचय दिया, जिसकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदार बनें।

उन्होंने कहा कि आज़ादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है जिसे हर नागरिक को निभाना चाहिए। अपने विचारों में उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक एकता को राष्ट्र की मजबूती के प्रमुख स्तंभ बताया।

इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह खत्री आयुक्त कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!