ऋषिकेश विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने परिवार सहित किया भगवान शिव का जलाभिषेक।

ऋषिकेश:- पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर डॉ प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री) ने कॉलोनी स्थित मंदिर में अपने परिवार सहित भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र की उन्नति, शांति और जनकल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की तथा सभी प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इसके उपरांत डॉ अग्रवाल ने छिद्दरवाला स्थित ओणेश्वर मंदिर, रायवाला स्थित बनखंडी मंदिर, वीरभद्र स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर एवं सोमेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, संयम और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और सभी नागरिकों का जीवन सुखमय एवं समृद्ध हो।

इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!