विकास की राह: प्रतीत नगर में नई सड़क और मंदिर सौंदर्यीकरण का विधिवत उद्घाटन।

ऋषिकेश,रायवाला:- प्रतीत नगर ग्राम सभा के अंतर्गत बाल्मीकि बस्ती में विधायक निधि से लगभग ₹10 लाख की लागत से निर्मित लगभग 235 मीटर लंबी सड़क एवं वाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यकरण (फर्श टाइल सहित) कार्य पूर्ण होने पर आज विधिवत उद्घाटन कर क्षेत्र की सम्मानित जनता को समर्पित किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए इसे बस्ती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस निर्माण कार्य से जहां आवागमन सुगम हुआ है, वहीं मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण होने से श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बबीता कमल कुमार, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, गणेश रावत, राहुल अग्रवाल, अनीता पांचाल, बिना बंगवाल, लक्ष्मी गुरुंग, शेर सिंह, कन्हैयालाल, नितिन, अंकित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

इस दौरान कहा गया कि क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी जनहित के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!