ऋषिकेश कैंप कार्यालय में आयोजित हुई पदाधिकारियों की बैठक
• विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यक्रम में की सहभागिता
• संगठन विस्तार और जनसरोकारों पर हुई चर्चा
• कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूती लाने का आह्वान

ऋषिकेश:-ऋषिकेश मंडल के एससी मोर्चा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।

डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करें तथा समर्पण भाव से अपने अपने क्षेत्र मे जनसेवा में जोरदार ढंग से जुटे रहें। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का भी आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की सेवा समर्पित भाव से करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ जुटे रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना के साथ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नारायण पांडे, उपाध्यक्ष शिवा प्रजापति, महामंत्री रामकुमार, महामंत्री राजकुमार, मंत्री सूरज, मंत्री धर्मेंद्र गुप्ता, मंत्री राजाराम राजभर, कुणाल बाल्मीकि, संदीप अतवाड़िया, दिनेश कुमार, सुमित जाटव, समीर चौहान, हरिओम, प्रमोद जाटव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!