उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को लेकर CM धामी की 4 बड़ी घोषणाएं, आग की घटनाओं में प्रभावितों को भी मिलेगी राहत राशि।

देहरादून:- सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। साथ ही घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (SDMP) 2026-27 का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को भी आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। ऐसे मामलों में प्रभावित लोगों को SDRF के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी।

आपदा से मुकाबले के लिए SDRF को करेंगे और मजबूत,नए सेनानायक अजय गणपति ने संभाला कार्यभार। WWW.JANSWAR.COM

इसके अलावा आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस एवं अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल सरकारी तंत्र की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी बेहद जरूरी है। इन पहलों से प्रदेश की आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, खजान दास, प्रदीप बत्रा, विधायक भरत सिंह चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!