34 यात्रियों की जान बचाकर खुद कुर्बान हो गए चालक बेनीराम, पूरे प्रदेश में शोक की लहर।

देहरादून:- उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक बेनीराम ने कर्तव्यनिष्ठा और साहस की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि संकट की घड़ी में उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से बस में सवार 34 यात्रियों की जान बचाई, लेकिन स्वयं अपनी जान गंवा बैठे।

बेनीराम के इस अदम्य साहस और बलिदान ने पूरे प्रदेश को भावुक कर दिया है। उनके इस त्याग को लोग एक सच्चे कर्मयोगी और जिम्मेदार चालक की पहचान बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

उनके निधन पर परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम जनमानस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि बेनीराम ने अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

भावभीनी श्रद्धांजलि:- 34 यात्रियों की जिंदगी बचाने वाले चालक बेनीराम का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

🕯️ ॐ शांति।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!