यमकेश्वर की बंद सड़कों को खुलवाने के लिए सौंपा ज्ञापन।
यमकेश्वर:- क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बंद हुई सड़कों को तत्काल खुलवाने और मलबा हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से नैल-बुधौली, भृगुखाल-निसनी, यमकेश्वर-बूकंडी मोटर मार्ग, कस्याली-खोबरा, पोखाल-भवांसी और चरेख-धरगांव सहित क्षेत्र की अन्य बंद सड़कों को शीघ्र खोलने तथा क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत कराने की मांग की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। कई मार्गों पर मलबा आने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए संबंधित विभाग से बंद सड़कों को तत्काल खोलने और मलबा हटाने की मांग की गई।
ज्ञापन देने वालों में अनिल रतूड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी यमकेश्वर, राजीव जखमोला, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुगड्डा तथा विनोद डबराल, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी कोटद्वार शामिल रहे।
