निःशुल्क नेत्र शिविरों में 71 की जांच गुप्तकाशी व सुमाड़ी में हुआ निःशुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन 25 को बांटे चश्में, 06 की आखों में मिला मोतियाबिंद।
रुद्रप्रयाग:- जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गुप्तकाशी व सुमाड़ी में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 71 लोगों के नेत्रों की जांच की गई व 25 को चश्में बांटे गाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारूल गोयल के निर्देशन व विवेकानंद नेत्रालय के सहयोग से गुप्ताकाशी में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 11 पुरूष व 04 महिलाओं सहित कुल 15 लोगों की जांच की गई, जिसमें से 08 को दवा वितरित की गई, वहीं 05 पुरूष व 01 महिला सहित 06 लोगों के नेत्र मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए, जिनका देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा देहरादून ले जाया जाएगा।
वहीं, निर्मल आश्रम ने. संस्थान द्वारा घर-घर ने. जांच कार्यक्रम के अंतर्गत जखोली ब्लाक के पंचायत भवन सुमाड़ी में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 56 ग्रामीणों के नेत्रों की जांच की गई, जिसमें 25 को चश्में बांटे गए।
नेत्र परीक्षण शिविरों में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय की मेडिकल टीम में दृष्टिमितिज्ञ सौरभ बर्तवाल, फार्मेसिस्ट सौरभ रावत व निर्मल आश्रम सेवा संस्थान की मेडिकल टीम में गौरव नौटियाल, दृष्टिमितिज्ञ कुलेंद्र रावत, अमन सरियाल, आकाश राणा, सुखवीर सिंह शामिल रहे।
