दुगड्डा:- आज दिनांक 11/09/2026 को स्थान दुगड्डा में श्री भुवनेश खर्कवाल जी के कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुगड्डा द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने पर उनका स्वागत करते हुए पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी समय में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार), विजय रावत (प्रदेश सचिव), श्री अमित राज रावत (पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस), श्री अनिल रतूडी (ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर), श्री संजय तोमर (ब्लॉक अध्यक्ष द्वारिखाल), श्री वरुण नेगी, श्री हरेंद्र सिंह रावत, श्री शिव सिंह, श्री सुरेंद्र भारती जी, राघवेंद्र बुटोला जी, सुनील कल जी, प्रितपाल जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव जखमोला (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुगड्डा) तथा संचालन नीतेश ठाकुर (अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी दुगड्डा) ने की।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!