श्री देव सुमन चिकित्सालय में टेस्टिकुलर टॉर्शन का सफल आपातकालीन ऑपरेशन, बचाया गया अंडकोष

नरेंद्रनगर। श्री देव सुमन चिकित्सालय, नरेंद्रनगर में टेस्टिकुलर टॉर्शन से पीड़ित मरीज का सफल आपातकालीन ऑपरेशन कर अंडकोष को बचा लिया गया। मरीज को तेज अंडकोष के दर्द के साथ इमरजेंसी में लाया गया था। जांच और अल्ट्रासाउंड के बाद टेस्टिकुलर टॉर्शन की पुष्टि हुई, जिसके बाद चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन किया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय ने बताया कि मरीज को हाई ब्लड प्रेशर के साथ सीओपीडी संबंधी समस्या भी थी। इसके बावजूद चिकित्सकों की तत्परता और पूरी टीम के समन्वय से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। मरोड़ खोलने के बाद अंडकोष में रक्त प्रवाह संतोषजनक पाया गया, जिसके चलते उसे निकालने की आवश्यकता नहीं पड़ी। मरीज की स्थिति अब सामान्य और आरामदायक है तथा उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।

यह उपचार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित राय के मार्गदर्शन में किया गया। सर्जिकल टीम में जनरल सर्जन डॉ. दीपाशा वर्मा और एनेस्थेटिस्ट डॉ. अनुराग अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नर्सिंग स्टाफ गीता एवं वार्ड बॉय विपिन ने भी उपचार में सहयोग किया।

चिकित्सकों के अनुसार, टेस्टिकुलर टॉर्शन में समय पर जांच और तत्काल सर्जरी बेहद महत्वपूर्ण होती है। समय पर उपचार मिलने से अंडकोष में रक्त प्रवाह बहाल कर उसे बचाने की संभावना बढ़ जाती है।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!