सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा और हुड़दंग करने वाले तीन लोग हिरासत में।
देहरादून:- एसएसपी दून की सख्ती के बीच थाना क्लेमेनटाउन पुलिस ने सार्वजनिक मार्ग पर झगड़ा और हुड़दंग करने वाले तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। घटना चंद्रमणि चौक के पास सड़क किनारे की है, जहां दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की स्थिति बन गई थी।
जानकारी के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 की रात थाना क्लेमेनटाउन पुलिस को चंद्रमणि चौक के पास कुछ व्यक्तियों के आपस में झगड़ा और हुड़दंग करने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां दो पक्षों के बीच विवाद और झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे और अधिक उग्र होकर एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने झगड़ा और हुड़दंग कर रहे तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों पक्षों की चंद्रमणि चौक के पास अगल-बगल जूस की दुकानें हैं। दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को लेकर पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और इसके बाद विवाद झगड़े में बदल गया।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिरासत में लिए गए व्यक्तियों का विवरण:
- सुभाष, निवासी शांति विहार, वाइल्डलाइफ रोड, चंद्रमणि, थाना पटेलनगर, देहरादून।
- लक्की कश्यप, निवासी निवाड़ी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शांति विहार, वाइल्डलाइफ रोड, चंद्रमणि, थाना पटेलनगर, देहरादून।
- शैंकी पाल, निवासी कमल पेंटिंग प्रेस वाली गली, मोहबेवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून।
