लेनदेन के विवाद में समझौता कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप, टोल-फ्री नंबर 1064 पर की गई थी शिकायत।

हरिद्वार:- उत्तराखंड के हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सोनिया को कथित तौर पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला एएसआई पर एक लेनदेन संबंधी विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले से परेशान शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए कथित रिश्वतखोरी के आरोप में महिला एएसआई को पकड़ लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए हेल्पलाइन 1064

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए सतर्कता विभाग की हेल्पलाइन 1064 उपलब्ध है। नागरिक इस माध्यम से रिश्वत मांगने या भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत कर सकते हैं।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!