ऋषिकेश में बंदरों के आतंक और वन विभाग की सड़कों का मुद्दा उठा, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से की मुलाकात।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बंदरों की समस्या और वन विभाग के अधीन आने वाली सड़कों की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

डॉ. अग्रवाल ने वन मंत्री को बताया कि ऋषिकेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। बंदरों के हमलों और उत्पात के कारण आमजन, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग के अधीन आने वाली सड़कों के निर्माण एवं सुधारीकरण का मुद्दा भी उठाया। डॉ. अग्रवाल ने इन कार्यों के लिए कैम्पा (CAMPA) योजना के माध्यम से धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वन मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश:- डॉ. अग्रवाल के आग्रह पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित डीएफओ से फोन पर वार्ता की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने वन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों एवं शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!