उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, कला, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने पर हुआ मंथन।

देहरादून:- प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक श्री प्रसून जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री एवं श्री प्रसून जोशी के बीच उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य की लोक परंपराओं एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककला और परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा और रचनात्मक जगत में प्रसून जोशी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कला एवं साहित्य समाज की संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।

भेंट के दौरान उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों से राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान दिलाने तथा राज्य की लोककला एवं लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के विषय पर भी चर्चा हुई।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!