भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जा रहा जनजातीय गौरव दिवस, उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन।
देहरादून। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग, साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।
जनजातीय गौरव दिवस हमें आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास के संरक्षण एवं सम्मान का संदेश देता है। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है।
