टिहरी में भीषण बस हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान।
टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गूलर बाजार के समीप हरिद्वार से चमोली जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गदेरे में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4:30 बजे यात्री बस संख्या UK09PA-9779 गूलर पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस हरिद्वार से चमोली की ओर जा रही थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए SDRF सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट ढालवाला और SDRF वाहिनी मुख्यालय से अतिरिक्त टीमें भी घटनास्थल पर भेजी गईं। निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF जवानों ने स्थानीय पुलिस, प्रशासन, अन्य बचाव एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।
दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और करीब 100 मीटर गहरी खाई में बस गिरने के कारण बचाव दल को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी 26 घायलों को स्ट्रेचर की सहायता से खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
वहीं, इस भीषण दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। SDRF की टीम ने मृतकों के शवों को भी बस से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान भी चलाया गया।
प्रशासन, पुलिस, SDRF, अन्य राहत एजेंसियों और स्थानीय लोगों के संयुक्त प्रयास से राहत एवं बचाव अभियान पूरा किया गया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
हादसे में घायल 26 यात्रियों की सूची
- मोहम्मद वहाब अंसारी (22 वर्ष) पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड।
- राहुल कुमार (24 वर्ष) पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार।
- अभिषेक (28 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंह नगर।
- प्रत्यूष (23 वर्ष) पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंह नगर।
- अर्जुन सौरन (34 वर्ष) पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड।
- बुधन मुर्मू (50 वर्ष) पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड।
- आयरा (3 वर्ष) पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम।
- नूर जहां (26 वर्ष) पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम।
- राजकुमार (32 वर्ष) पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड।
- जतिन (21 वर्ष) पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली।
- पंकज नेगी (31 वर्ष) पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग।
- संतोष कुमार (38 वर्ष) पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार।
- वीरेंद्र सिंह (58 वर्ष) पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली।
- मुन्ना सिंह (28 वर्ष) पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड।
- सागर (21 वर्ष) पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश।
- खुशी भट्ट (19 वर्ष) पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़।
- एक अज्ञात व्यक्ति, गंभीर अवस्था में घायल। मौके पर कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ।
- परेश मराठी, पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
- आसापंथ (64 वर्ष) पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- पंकज कांडपाल (42 वर्ष) पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल।
- अंजू (32 वर्ष) पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल।
- आर्यन गुप्ता, पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
- रमेश चंद, पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
- दर्शन सिंह, पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
- रामा प्रसाद घोष (62 वर्ष) पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता।
- नवीन (31 वर्ष) पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
कुल घायल: 26
कुल मृतक: 08
