ऋषिकेश:- बदरीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की असामयिक मृत्यु पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. अग्रवाल ने इस हृदयविदारक दुर्घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इसके साथ ही उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!