देहरादून:- राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने ‘एक ओंकार’, समानता, प्रेम, सत्य, करुणा और निःस्वार्थ सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनकी शिक्षाएं जाति, धर्म और भेदभाव से ऊपर उठकर संपूर्ण मानवता के कल्याण की प्रेरणा देती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाया गया सत्य, सद्भाव और सेवा का मार्ग आज भी प्रासंगिक है। उनकी शिक्षाएं समाज में आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाने का संदेश देती हैं।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपने जीवन और आचरण में अपनाएं तथा प्रेम, शांति, सद्भाव और सेवा की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!