दुगड्डा में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा।

दुगड्डा:- ऐतिहासिक नगरी दुगड्डा के नगर पालिका सभागार में शनिवार 10 मई 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी दुगड्डा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राम प्रसाद वडोला ने की।
बैठक की शुरुआत नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजीव जखमोला एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री नितेश ठाकुर के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद नेगी, N.S.U.I. से कुलदीप पटवाल तथा यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनिल रतूड़ी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

बैठक में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के साथ-साथ यूथ कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर अपने सुझाव रखे।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र अति शीघ्र ब्लॉक, नगर, यूथ एवं महिला कांग्रेस कमेटियों का गठन कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विकात नेगी, जिला अध्यक्ष कोटद्वार ग्रामीण उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस विनोद डबराल पूर्व जिला अध्यक्ष कोटद्वार और सदस्य पूर्व जिला पंचायत गुमलगांव एव कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कुंदन सिंह,राजेंद्र सिंह चौधरी,शिव सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, महावीर सिंह, श्रीचन्द, राकेश कुमार, ललित मोहन चौधरी, वरुण नेगी, बिक्रम सिंह, उमेश मिश्रा, सुवेग जोशी, लियाकत अली, अब्दुल गफ्फार, कुलदीप सिंह पटवाल, अरविन्द सिंह नेगी इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!