सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार। WWW.JANSWAR.COM

सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार।

हरिद्वार:-  कृषि यंत्र खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मामला विकासखंड खानपुर का है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी का आवेदन किया था। आरोप है कि आवेदन की फाइल आगे बढ़ाने के बदले हरिओम यादव, पुत्र स्व. लाल सिंह, निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल एवं वर्तमान में सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, ने ₹10 हजार रिश्वत की मांग की।
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने मामले का सत्यापन किया। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने ट्रैप की योजना बनाई।
मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को सतर्कता टीम ने जाल बिछाकर आरोपी सहायक कृषि अधिकारी को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
🔴 सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी पर बड़ा एक्शन:-  सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई के बाद सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।