सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृत्व में हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, धार्मिक स्थलों और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
डॉ. अग्रवाल ने संगठन की मजबूती में शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही पार्टी लगातार मजबूत होती है।
इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजकों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता मनोज जख्मोला, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, पूर्व प्रधानाचार्य कांता प्रसाद, गणेश कुड़ियाल, राकेश भट्ट, श्रीमती लक्ष्मी जुगलान, मनोज शर्मा, विनोद भट्ट, सुरेंद्र रयाल, वैभव अरोड़ा, अजय पटेल, विक्रम नेगी, नवीन कुमार, सुनीता भंडारी एवं शिवानी भट्ट सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
