सीएम धामी के आगमन पर विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टालों का निरीक्षण।

ऋषिकेश:- ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आगमन के अवसर पर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प सामग्री एवं स्वरोजगार से जुड़े प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार भी इन्हें आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

डॉ अग्रवाल ने उपस्थित महिला समूहों से संवाद कर उनके अनुभवों को जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा में महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल के निरस्त होने पर जिस तरह से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने खुशियां मनाई इससे उनका महिला विरोधी चाल चरित्र एवं चेहरा जनता के सम्मुख उजागर हुआ है

इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!