अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को दी श्रद्धांजलि।

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त करने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शहीद अधिकारी के परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीद का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के प्रति समर्पण देशवासियों को हमेशा राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने शहीद को नमन करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश और देश उनके बलिदान का ऋणी है तथा राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!