समस्त राशन कार्डों/यूनिटों की ई-के.वाई.सी., 30 नवम्बर तक अनिवार्यतः की जानी है-जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी।

टिहरी:- जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज डोभाल ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त राशन कार्डों/यूनिटों की ई.के.वाई.सी. 30 नवम्बर 2025 तक अनिवार्यतः की जानी है। साथ ही प्रत्येक राशन कार्ड धारक के मोबाइल नम्बर की भी अविलम्ब सीडिंग की जानी है।

उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों / सदस्यों से अविलम्ब अपने से सम्बन्धित अथवा समीपस्थ सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर जाकर वहां स्थापित पॉस मशीन में फिंगर लगाकर (बॉयोमैट्रिक) अपना ई.के.वाई.सी. एवं मोबाइल नम्बर सीडिंग अनिवार्यतः कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक ई. के.वाई.सी. न कराने की स्थिति में सम्बन्धित कार्ड / यूनिट को अस्थायी रूप से निष्क्रिय भी किया जा सकता है।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!