राज्यपाल ने पूर्व राज्यपाल एम.एम. लखेड़ा को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से जताई संवेदना

लोक भवन देहरादून:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मिजोरम एवं पुडुचेरी के पूर्व राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल एम.एम. लखेड़ा (से नि) के निधन पर आज देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुँचकर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस दुःख की घड़ी में उन्हें धैर्य एवं संबल प्राप्त होने की कामना की। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल लखेड़ा का राष्ट्रसेवा, सैन्य नेतृत्व एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!