उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्वर्गाश्रम गीता आश्रम में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान समारोह।

स्वर्गाश्रम:- उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज स्वर्गाश्रम गीता आश्रम में राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास को नमन करना और उन वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा जिनके अथक संघर्ष और त्याग से यह राज्य अस्तित्व में आया।

कार्यक्रम में विधायक रेणु बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख सीता चौहान, प्रमुख प्रतिनिधि संजीव चौहान, तहसीलदार वैभव जोशी, वीडियो सुश्री दृष्टि आनंद, सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत राणा, नवनीत राजपूत तथा भारत लाल उत्तराखंडी सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने राज्य आंदोलन के वीर शहीदों और आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों ने उत्तराखंड राज्य के सतत विकास और समृद्धि का संकल्प लेते हुए “जय उत्तराखंड – जय देवभूमि” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!