पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन।

(अरुणाभ रतूड़ी):- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। देश की आजादी के आंदोलन में उनके अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और त्याग को आज भी सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पेशावर कांड के महानायक के रूप में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के आदेश के बावजूद निहत्थे भारतीय प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर अपने साहस और देशभक्ति का परिचय दिया था।

उनका यह निर्णय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में कर्तव्य, मानवता और राष्ट्रप्रेम की मिसाल बन गया। उत्तराखंड की वीरभूमि में जन्मे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उनकी पुण्यतिथि पर प्रदेशवासियों ने उनके त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

By Janswar

error: Content is protected !!