महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित।

यमकेश्वर:- महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी (यमकेश्वर) में छात्र संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकाबला हुआ, जबकि उपाध्यक्ष, सचिव, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

अध्यक्ष पद पर दिवांशी (ABVP) ने 97 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रीति (USF) को 28 मत मिले, जबकि 9 मत अवैध घोषित हुए। कुल 134 मत पड़े।

वहीं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिनव उनियाल (ABVP) को 102 मत मिले, जबकि शिवानी (USF) को 22 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 10 मत अवैध घोषित किए गए।

अन्य पदों पर गुंजन उपाध्यक्ष, अनीशा सचिव, अंकिता महासचिव तथा कुसुम कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुईं। ये सभी प्रत्याशी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से संबंधित रहे।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) योगेश कुमार शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

छात्र संघ चुनाव के परिणाम के साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने छात्रहित में कार्य करने और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में सकारात्मक भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!