दुगड्डा में युवा कांग्रेस की पहली जिला बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं के मुद्दों पर हुआ मंथन
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का किया गया स्वागत, पेपर लीक के विरोध में फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला।

दुगड्डा (कोटद्वार):- जनपद कोटद्वार युवा कांग्रेस की प्रथम बैठक दुगड्डा स्थित एक होटल में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस के नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी आरिफ अहमद एवं नितिन रावत ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रत्येक युवा कांग्रेसी को अपने-अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए युवाओं को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न जनहित एवं युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन:- बैठक के उपरांत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दुगड्डा गांधी चौक पर नीट परीक्षा सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:- जिला प्रभारी आरिफ अहमद, नितिन रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष द्वारीखाल शुभम सुयाल, कुलदीप पटवाल, वीरेंद्र सिंह प्रधान, अंकुश, मनीष सिंह, अजय रावत, बबीता रावत, राजीव जखमोला (ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा), अनिल रतूड़ी (ब्लॉक अध्यक्ष यमकेश्वर), अमित राज सिंह, सुरेन्द्र सिंह गुसाईं, बलवीर सिंह रावत सहित अनेक युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!