प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण। WWW.JANSWAR.COM

ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं संग विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने सुनी ‘मन की बात

ऋषिकेश/श्यामपुर:-  ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर मंडल महामंत्री पंकज जुगलान के आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 134वें एपिसोड को सामूहिक रूप से देखा एवं सुना।

कार्यक्रम के उपरांत डॉ. अग्रवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचारों और प्रेरणादायक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा उनके विचार समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने और सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाएं और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला महामंत्री रवि शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री जितेंद्र पोखरियाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक जुगलान, पूनम व्यास, पूर्व प्रधान दीपा राणा, रविंद्र रमोला, कोमल नेगी, कुसुम बाजवा, शकुंतला देवी, माधुरी जुगलान, विनोद रावत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।