राशन विक्रेताओं को जल्द होगा भुगतान, केंद्र से मिले 27.93 करोड़ : रेखा आर्या

देहरादून:- प्रदेश के राशन विक्रेताओं के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को राशन विक्रेताओं के बकाया लाभांश और भाड़े के भुगतान के लिए 27 करोड़ 93 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश को यह धनराशि प्राप्त हो चुकी है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि इसमें राज्य का हिस्सा जोड़कर शीघ्र ही राशन विक्रेताओं को भुगतान किया जाए।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि एक सप्ताह पहले विधानसभा भवन स्थित सभागार में राशन विक्रेताओं के संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान मैंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पहले उनके बकाया लाभांश का भुगतान प्रारंभ हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग बाकी बकाया राशि और भाड़े के भुगतान के लिए केंद्र सरकार से निरंतर संपर्क बनाए हुए है।

उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं को दीपावली एवं अन्य पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!