• सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला ने मनाया “स्नेहिल स्मृति दिवस”, 42 दिवंगत सदस्यों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।
  • संगठन की सेवा में समर्पित दिवंगत पदाधिकारियों एवं सदस्यों के योगदान को किया गया याद, श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्यक्त किया सम्मान।

मुनिकीरेती/ढालवाला:- सेवा निवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन, शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला द्वारा शुक्रवार को पेंशनर्स भवन, ढालवाला में “स्नेहिल स्मृति दिवस” का भावपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की सेवा करते हुए दिवंगत हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करना तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में दिवंगत सदस्यों का योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके द्वारा संगठन एवं समाजहित में किए गए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

कार्यक्रम में दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी.डी. गुप्ता, पूर्व शाखा अध्यक्ष भरत मणि कुडियाल, पूर्व शाखा सचिव वीरेंद्र पोखरियाल सहित गोविंदराम बिजल्वाण, विद्या दत्त रतूड़ी, सुंदर सिंह भण्डारी, रामदयाल सिंह पंवार, ओंकार सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, रमेशचंद्र डिमरी, राजाराम रणाकोटी, सोहबत सिंह चौहान, विष्णु दत्त लखेड़ा, नागेंद्र प्रसाद रतूड़ी, विपिन कुमार भट्ट, आनंद सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह भण्डारी, आचार्य पीताम्बर दत्त पैन्यूली, कुशलानंद जोशी, मिजाजी लाल, सुंदर लाल भट्ट, जयेन्द्र भट्ट, सुरेंद्र दत्त भट्ट, गोविंद राम मदवाण, उत्तम सिंह भण्डारी, देवी प्रसाद रतूड़ी, दिनेशचंद्र सिद्धोला, लक्ष्मी सेमल्टी, रीता गैरोला, शाकम्बरी देवरानी, मधुसेन, मोहनलाल बिजल्वाण, विन्दु कृथ्वाण, जयप्रकाश शर्मा, देवदत्त त्यागी, हेतराम बंगवाल, कल्पेश्वर सेमवाल, धर्म सिंह पुण्डीर, ललित मोहन गैरोला, शूरवीर सिंह, पूरण सिंह रावत, रामचरण सहित कुल 42 दिवंगत सदस्यों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में संगठन पदाधिकारियों ने संकल्प व्यक्त किया कि दिवंगत सदस्यों के आदर्शों, सेवा भावना और संगठन के प्रति उनके समर्पण को सदैव जीवित रखा जाएगा तथा उनके बताए मार्ग पर चलते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और भावनात्मक स्मृतियों से ओत-प्रोत रहा।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!