(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

उत्तराखंड कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025: संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने का अवसर।

देहरादून:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर उत्तराखंड सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत उत्तराखण्ड राज्य की संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं बारहमासी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड कंटेंट क्रिएटर्स प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किए जाने के लिए उतराखण्ड फिल्म विकास परिषद द्वारा कंटेंट क्रियण्टर्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसके तहत 8 विषयों के तहत दो श्रेणी रखी गई है। जिसके तहत 01 मिनट की रील और 05 मिनट की शॉर्ट फिल्मों को शामिल किया गया है, प्रत्येक श्रेणी में चयनित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को पांच-पांच लाख रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा। एक अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे जबकि 23 अप्रैल को आवेदन की अंतिम तिथि है

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!