aruanbh raturi.janswar.com

 लक्ष्मणझूला पूल पर डूबा युवक, SDRF ने डाइविंग कर निकाला शव।

ऋषिकेश-आज दिनाँक 08 अप्रैल 2024 को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि लक्ष्मणझूला पूल के पास एक युवक नहाते हुए नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से डूब गया है।

उक्त सूचना मिलते ही APC महावीर सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां घूमने आया हुआ था और यहां यह हादसा हो गया।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर डाइविंग करते हुए उक्त युवक को लगभग 15 से 20 फ़ीट गहराई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का विवरण:- अमित गौतम पुत्र श्री पदम गौतम, उम्र- 33 वर्ष, निवासी- पंजाबीबाग, दिल्ली।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!