Arunabhraturi. Janswar. Com

  • नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चमोली पुलिस की धरपकड लगातार जारी, 01 किलो 424 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार।
  • आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चमोली पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी

चमोली:- आगामी नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चमोली पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। *पुलिस अधीक्षक चमोली, सर्वेश पंवार* के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद भर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी अभियान के तहत कोतवाली चमोली पुलिस और एसओजी चमोली की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद की है।

कोतवाली चमोली पुलिस एसओजी चमोली द्वारा जाल बुनते हुये दिनांक 27/12/2024 को नंदप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर जा रहे एक व्यक्ति को संगम होटल के पास रोका। गहन तलाशी के दौरान, अभियुक्त *नंदन सिंह पुत्र स्व0 अब्बल सिंह निवासी ग्राम सुनाली कोट कण्डारा प0वृ0 मंगरोली जनपद चमोली* के कब्जे से 1 किलो 424 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चमोली में अभियुक्त के खिलाफ *मुकदमा अपराध संख्या 47/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। बरामद की गई चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2,84,800 रुपये आंकी गई है,

यह कार्रवाई आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों, शराब, हथियारों की तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की संभावना को देखते हुए चमोली पुलिस की टीमें लगातार सक्रिय हैं। विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपनी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम-

म0उ0नि0 पूनम खत्री ( चौकी प्रभारी नन्दप्रयाग)

कां0 पंकज मैखुरी (कोतवाली चमोली)

कां0 आशुतोष तिवाडी (एसओजी) कां0 चन्दन नगरकोटी (एसओजी)

कां0 युनूस बेग (एसओजी) कां0 राजेन्द्र रावत (एसओजी)

कां0 रविकांत आर्य (एसओजी) कां0 सलमान (एसओजी)

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!