Arunabh raturi.janswar.com

जनपद देहरादून- कटापत्थर के पास नदी में डूबा किशोर, SDRF एसडीआरएफ ने निकालकर पहुँचाया अस्पताल।

आज दिनाँक 25 अप्रैल 2024 को पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि एक किशोर कटापत्थर के पास यमुना नदी में डूब गया है। 

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के हमराह SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर डीप डाइविंग के माध्यम से सर्च करते हुए नदी से ढूंढ निकाला व शीघ्र अस्पताल पहुँचाया गया। 

*डूबे किशोर का विवरण:-* मोहम्मद उमर पुत्र रशीद, उम्र 15 साल, निवासी- विकास नगर, देहरादून।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!