(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

जल आपूर्ति योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करें – जिलाधिकारी।

देहरादून:- जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, आज सोमवार 25 अगस्त को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में “हर घर नल, हर घर जल” के तहत जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में विभागवार कार्य प्रगति प्रस्तुत की गई, जिसमें लक्ष्य प्राप्ति के निकट प्रगति दर्ज की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाएं। और जिन योजनाओं की समय-सीमा अगस्त माह तक है, उन्हें हर हाल में माह के अंत तक पूरा कर लिया जाए। यदि किसी योजना के निर्माण में समस्या आती है, तो समय पर अवगत कराया जाए।

साथ ही आदेश दिए कि आपदा की स्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसकी अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जल निगम, जल संस्थान एवं हंस फाउंडेशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, केएमएल फाइल अपलोड प्रगति की भी समीक्षा हुई और इस माह के अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीओ रश्मि ध्यानी, अधिशासी अभियंता जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज, देवप्रयाग नरेश पाल, घनसाली संतोष उपाध्याय, जल निगम चम्बा के.एन. सेमवाल, देवप्रयाग दौलत राम वेलवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!