(अरुणाभ रतूड़ी जनश्वर)

जिलाधिकारी ने लिया सख़्त कदम: गंगा की स्वच्छता पर कोई समझौता नहीं।

पौड़ी:-जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर सख़्ती बरतते हुए स्पष्ट कहा है कि नदी किनारे कूड़ा फेंकना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही में गंगा में कूड़ा फेंकते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंगा और अन्य नदी किनारों पर कूड़ा फेंकने की अनुमति नहीं है, और नियम तोड़ने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो लोग अपने घर या प्रतिष्ठान का कूड़ा अलग-अलग श्रेणियों में नहीं देंगे, उनका यूजर चार्ज दुगना किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही।

इसी के क्रम में पूर्व में जिस स्थान पर कूड़े के ढेर थे, वहां पर जिलाधिकारी ने “वेस्ट टू वंडर पार्क” बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने पार्क में पार्किंग की उचित व्यवस्था करने, इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने तथा आर्टिफिशियल घास लगाने के निर्देश दिए, ताकि पार्क आकर्षक और सुव्यवस्थित रूप से विकसित हो सके।

 

 

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!