Arunabh Raturi.Janswar.com

मुख्यमंत्री ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

देहरादून:- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गुरू गोविंद सिंह जी की जयंती पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी सत्य और धर्म की रक्षा के मार्ग पर चलने वाले सच्चे दिव्यात्मा थे। त्याग और बलिदान के साथ ही दृढ़ संकल्प का अद्भुत रूप गुरू गोबिंद सिंह जी में था। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!