(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने धराली में आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर दिया सांत्वना, मुआवजे में देरी पर DM से की बात।

धराली आपदा में लापता पिता के बच्चे को दुलारते डॉ अग्रवाल।

रायवाला:- क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने धराली आपदा की चपेट में आकर लापता हुए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उत्तरकाशी डीएम से वार्ता कर मुआवजे की राशि शीघ्र देने के लिए कहा।

डॉ अग्रवाल ने छिद्दरवाला निवासी श्रीमती उषा के पति दीपक राणा सहित 05 लोगों के धराली में आई आपदा में लापता होने पर परिजनों से मुलाकात की।  उन्होंने कहा कि आपदा पर परिजनों का बिछड़ जाना बहुत कष्टकारी है। कहा कि लापता लोग सदैव हमारी यादों में स्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने डीएम उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने को कहा। जिस पर डीएम ने बताया कि प्रक्रिया गतिमान है।

इस अवसर पर जोगीवाला माफी प्रधान शैलेन्द्र रांगड़, पूर्व पार्षद विपिन पंत आदि उपस्थित रहे।

वहीं, जोगीवाला माफी में सड़क दुर्घटना में चोटिल कुमारी शिवानी का स्वास्थ्य हाल जाना और ईश्वर से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!