(अरुणाभ रतूड़ी जनस्वर)

निजमुला घाटी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया रेस्क्यू।

जनपद चमोली:- दिनांक 18 अप्रैल 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि निजमुला घाटी के पास एक वाहन UK11B-3638 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन में सवार 05 व्यक्ति चमोली से शादी में सम्मिलित जा होने जा रहे थे व अचानक उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रोप द्वारा 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन से 05 व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त घटना में मृतको के नाम
1.सुरेंद्र भारती पुत्र लालू राम भारती ग्राम गोलीम उम्र 46 वर्ष
2. सुरेंद्र लाल पुत्र माधव लाल ग्राम गोलीम उम्र 53 वर्ष
3. जयदीप कुमार पुत्र श्री मोहनलाल ग्राम गोलीम उम्र 25 वर्ष
4. महावीर लाल पुत्र श्यामलाल ग्राम उतरौं डिडोली उम्र 50 वर्ष
5. मोहनलाल पुत्र सीताबू लाल ग्राम गोलीम उम्र 50 वर्ष

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!