ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व समय अवधि पर विशेष ध्यान दें अधिकारी

पौड़ी:- जनपद क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे, मेजर डिस्टिक रोड्स सहित अन्य डिस्ट्रिक्ट रोड्स को 15 अक्टूबर 2024 तक गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के कार्य की प्रगति की समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली। आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 4 दिन के भीतर युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के बाद जनपद क्षेत्र अंतर्गत लोनिवि की सभी सात डिवीजन में 23 मोटरमार्गो के कुल 273.50 किलोमीटर सड़को को गड्डामुक्त करने के लिए पैचवर्क किये जाने है। जिसमें से आतिथि तक 45% कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि शेष कार्यों को 4 से 5 दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि ठेकेदारों की हड़ताल के कारण पेचवर्क के कार्यों में देरी हुई है जिसकी भरपाई युद्ध स्तर पर कार्य करके 4 से 5 दिन के भीतर कर ली जाएगी।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!