ARUNABH RATURI.JANSWAR.COM

आवश्यक सेवा में तैनात कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान।

पौड़ी 08 अप्रैल 2024:-  लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत आवश्यक सेवा में तैनात कार्मिकों द्वारा बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया गया। बैलेट पेपर के माध्यम से आज कुल 06 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारी व कर्मचारी फार्म 12-डी भरकर बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक सेवा में तैनात के चलते निर्धारित तिथि के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने को कहा।

पोस्टल बैलेट नोडल अधिकारी अमरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से पुलिस विभाग के 04 व कृषि विभाग के 02 कार्मिकों द्वारा मतदान किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी तथा दूसरे चरण में 15 से 18 अप्रैल के बीच आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारी व कार्मिक मतदान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में जाने वाली मतदान टीम उसी मतदेय स्थल में ई.डी.सी. (इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट) के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!