विधायक अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पदाधिकारियों से की चर्चा-वार्ता।

 देहरादून:- ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने आज देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी, प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल जी, श्रीमती दीप्ति रावत जी, श्री कुंदन परिहार जी तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा-वार्ता की।

बैठक के दौरान संगठन सुदृढ़ीकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और निर्देशों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देने पर बल दिया गया।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन सेवा, समर्पण और जनकल्याण के भाव से कार्य करता है तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र और समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प पुनः दोहराया।

By Janswar

You missed

error: Content is protected !!